व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय के नेतृत्व में हुई बैठक में शामिल व्यापारियों ने जाम से होने वाली परेशानी पर चर्चा की।सहालग के समय बाजार में जाम लगना प्रतिदिन की समस्या बनती जा रही है। लोग लिंक मार्ग के सहारे किसी तरह अपनी मंजिल तय कर ले रहे हैं। जिससे बाजार में व्यापार प्रभावित हो रहा है। बुधवार की देर शाम मुड़िला रोड पर सेफ्टी लाइफ सेंटर पर बैठक में शामिल व्यापारियों ने माना सूरापुर चौक पर जाम लगने का कारण ट्रैफिक पुलिस का न होना। डग्गामार वाहन व फुटपाथ पर अतिक्रमण की प्रशासन द्वारा अनदेखी है। छोटे बड़े वाहनों को बाजार से बाहर कर फुटपाथ अतिक्रमणकारियों से खाली कराने के साथ रोडवेज बस बाजार के बाहर सवारी बैठाए व उतारे और स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय रहें तो जाम के झाम से निजात मिल सकती है। जिसके लिए व्यापर मंडल की तरफ से उच्चाधिकारियों से डिवाइडर, फुटपाथ पर अतिक्रमण, ई-रिक्शा, टैम्पो स्टैंड व माल वाहक का बाजार में माल सुबह, या फिर शाम को उतारने सहित चार पहिया वाहनों को बाजार के बाहर खड़ी करने के लिए ज्ञापन देकर मांग किया जाएगा।इस अवसर पर शीलेश बरनवाल, पंकज गुप्ता,सुरेन्द्र साहू,कृष्णा चौरसिया,सूरज विश्वकर्मा,अजय उपाध्याय,पवन सोनी, अमित जायसवाल,नीरज पाठक,गोविंदा सोनी,ओपी चौरसिया,राम नयन वर्मा,शिव गुप्ता,मनोज गुप्ता,जगदम्बा सोनी, एसपी मौर्य आदि उपस्थित रहे।






