लोनी भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पर जारी नोटिस, पार्टी ने मांगा जवाब, विधायक ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप 

पार्टी की आलोचना कर ग़ाज़ियाबाद लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर फंसे मुश्किलों में। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला द्वारा जारी बयान में कहा गया कि लोनी विधायक नंद किोर गुर्जर लगातार सरकार की आलोचना कर रहे हैं, जिससे पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, इसलिए उन्हें नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब देने को कहा गया है।

नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकारी गुमराह कर रहे हैं और सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। उन्होंने यूपी के मुख्य सचिव पर तंत्र-मंत्र का सहारा लेने का सनसनीखेज दावा करते हुए कहा था, “मुख्य सचिव ने महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें कब्जाई हैं और प्रदेश में गोहत्या बड़े पैमाने पर हो रही है”।

पुलिस पर लगाया विधायक ने प्रताड़ना का आरोप

बीजेपी विधायक शुक्रवार को एक सम्मेलन में फटे कुर्ते में पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े हैं। लोनी में ‘राम कलश यात्रा’ निकाल रही महिलाओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने तंज कसा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अब पुलिस ने उनके ही विधायक के कपड़े फाड़ दिए”। अखिलेश ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया। साथ ही कहा कि भाजपा की पोल भाजपाई ही खोल रहे हैं।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!