इब्राहिमपुर के रामघाट का होगा कायाकल्प

करौदी कला। रामघाट के नीँव पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स, प्रमुख सर्वेश मिश्र क्षेत्रवासियों ने सत्यपथ फाउंडेशन के सँरक्षक विवेक तिवारी के कार्यों को सराहा क्षेत्र के इब्राहिमपुर श्मशान घाट का कायाकल्प व सुन्दरीकरण कराने का जिम्मा लिए सत्यपथ फाउंडेशन के सँरक्षक समाजसेवी विवेक तिवारी ने रविवार को नीँव पूजन किया। आचार्य कपार्डीनाथ तिवारी व पँ. प्रशान्तानन्द महाराज वैदिक मन्त्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम सम्पन्न कराया। नीँव पूजन कार्यक्रम में शामिल राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स व प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र ने रामघाट के सुन्दरीकरण के पूजन मेँ शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनमानस के साथ श्री तिवारी ने रामघाट पर पेयजल, सोलर लाईट, श्मशान घाट, पार्किंग समेत अन्य सुविधाओं पर चर्चा कर जल्द से जल्द निर्माण कराने की बात कही। राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने सत्यपथ फाउंडेशन के सँरक्षक विवेक तिवारी द्वारा किए जा रहे सुन्दरीकरण की प्रशँसा करते हुए कहा कि आम जनमानस की सुविधा के लिए श्री तिवारी का यह कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर महेंद्र मिश्रा, विजय सिँह, रितेश दूबे, अम्बरीश मिश्र, कमलेश निषाद, जगदम्बा उपाध्याय, विपिन तिवारी, विनय सिँह, विनोद तिवारी, अरूण सिँह, रामसजीवन निषाद, बसंत तिवारी, अंकित पाण्डेय, भाजपा मँडल अध्यक्ष विक्की वर्मा, सोनू सिँह, अनुराग मिश्र, राजेंद्र वर्मा, सँदीप चौधरी, राजेश विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा, ताडे गौतम आदि उपस्थित रहे। समाजसेवी श्री तिवारी ने बताया कि रामघाट को सजाने संवारने में 51 लाख रुपए खर्च किया जाएगा।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!