पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है,इस बार बलूच आतंकियों ने पाकिस्तान सेना को निशाना बनाया गया है। पाक अधिकारियों के मुताबिक हमले में 5 जवानों की मौत हो गई है और 13 जवान घायल हुए हैं। वहीं BLA ने इस हमले की जानकारी देते हुए दावा किया है कि इस हमले में करीब 90 सैनिक मारे गए हैं। ये हमला भारत में हुए पुलवामा हमले से मिलता हुआ लग रहा है,बलूचिस्तान के नोश्की में सुरक्षाबलों की सात बसों और दो कारों वाले काफिले पर हमला किया गया है।








