डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके सामाजिक एवं छात्र राजनीति में योगदान की सराहना की।बताया गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के दौरान शैलेन्द्र यादव ने विभिन्न कॉलेजों में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और छात्रों के बीच संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप कई कॉलेजों में उनके समर्थन वाले प्रत्याशियों को सफलता मिली।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों के बीच सक्रिय भागीदारी के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सराहनीय है।सम्मान प्राप्त करने के बाद एडवोकेट शैलेन्द्र यादव ने अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भविष्य में भी छात्रों और समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही।

Related Posts

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

गांधी-शास्त्री जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम, वृद्धजनों को वितरित किए फल

सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन (SHBSF) द्वारा शुक्रवार को वृद्धाश्रम आनंद भवन, तुराबखानी, अमहट, पयागीपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!