अमेरिका ने बांग्लादेश से आने वाले हर सामान पर 35 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने की घोषणा की है। यह टैरिफ एक अगस्त से लागू हो जाएगा।

इस टैरिफ का मतलब है कि बांग्लादेश के निर्यातक जो भी सामान अमेरिका में बेचेंगे उन पर 35 प्रतिशत आयात शुल्क लगेगा। बांग्लादेश पर 35 प्रतिशत टैरिफ की चोट सबसे ज़्यादा कपड़ों के निर्यात पर पड़ेगी। बांग्लादेश के कुल निर्यात में रेडीमेड गारमेंट्स की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से ज़्यादा है, बांग्लादेश का पिछले साल कुल निर्यात 48.28 अरब डॉलर का था और इसमें रेडीमेड गारमेंट्स का हिस्सा 38.48 अरब डॉलर था। बांग्लादेश अपने कुल कपड़ा निर्यात का क़रीब 20 प्रतिशत निर्यात केवल अमेरिका में करता है। एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो के मुताबिक़ बांग्लादेश ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7.60 अरब डॉलर की क़ीमत के कपड़े का निर्यात अमेरिका में किया था। बांग्लादेश के मीडिया में ट्रंप के इस फ़ैसले को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है कि यह अर्थव्यवस्था की नींव हिला सकता है। क्योंकि भारत से जारी तनाव के कारण बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पहले से ही कई मोर्चों पर जूझ रही है।

Related Posts

पश्चिम एशिया में भड़का महायुद्ध: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीधे टकराव से दुनिया भर में ऊर्जा संकट की आहट

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के तहत एक व्यापक और चौंकाने वाले सैन्य अभियान की शुरुआत की। इस…

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा: ‘सरेंडर करने वाला है ईरान’

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का 14वां दिन भी बेहद तनावपूर्ण रहा। अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!