सूरापुर:श्री हनुमंत दुर्गापूजा समिति, रामलीला मैदान सूरापुर पुरानी बाजार के तत्वावधान में आज हवन-पूजन का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत धार्मिक माहौल में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई।इस पावन अवसर पर समिति द्वारा 151 कन्याओं का महाभोज कराया गया। कन्याओं के पूजन के साथ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है ताकि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता बनी रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।






