दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी शनिवार की रात भारी भीड़ से मची भगदड़। भगदड़ की वजह से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर मची अफरा-तफरी। यह घटना रात करीब 9 बजकर 55 मिनट पर हुई, जिसके बाद आपात प्रतिक्रिया की आवश्यकता पड़ी। दरअसल यहाँ महाकुंभ में जाने के लिए भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भारी भीड़ होने के चलते भगदड़ मच गई। दिल्ली के LG वीके सक्सेना के द्वारा घटना के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया जिसमें दम घुटने और दबने से कुछ लोगों की मौत होने की बात कही गई है। वहीं इस मामले में रेलवे का कहना है कि स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ पर LG ने कहा
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना में कुछ लोगों की ‘मौत’ हुई है। उन्होंने X पर कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण जान-माल के नुकसान और घायल होने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है। इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति को संबोधित करने और उसका समाधान करने के लिए कहा है’।
रेलवे का भगदड़ की घटना से इनकार
आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में से एक है और देश की राष्ट्रीय राजधानी में यह रेलवे स्टेशन है। ऐसे में प्रतिदिन लाखों लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आते और जाते हैं। रेलवे के DCP ने बताया कि हर घंटे 1500 जनरल टिकट बेची जा रही थीं। रेलवे भगदड़ की घटना से इनकार कर रहा है लेकिन यात्रियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात के बीच कोई व्यवस्था नहीं थी। अचानक से प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर अचानक उमड़ी भीड़ और घुटन होने लगी। इसके बाद हालात कुछ इस कदर बेकाबू हुए कि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल और 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत और अन्य घायल।
इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, साथ ही भीड़ को संभालने के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।








