‘संकल्प सेवा’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन, 27 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

प्रतापपुर कमैचा (सुल्तानपुर)’संकल्प सेवा’ के तहत आज एक पुनीत कार्य संपन्न हुआ। समाजसेवी विकास मिश्रा ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय श्री इन्द्रमणि मिश्र जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) प्रतापपुर कमैचा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। श्रद्धांजलि का अनूठा तरीका विकास मिश्रा ने अपने पिता की स्मृति को सेवा भाव से जोड़ते हुए इस शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के ब्लड बैंक मे खून की उपलब्धता सुनिश्चित करना ताकि जरूरतमंदों की जान बचाया जा सके और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैला कर रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 27 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। रक्तदान करने वालो मे पंकज कुमार उपाध्याय,अमन सिंह,गौरव झा,रजनीश मिश्रा,धर्मेन्द्र सिंह,पुनीत झा, मनीष झा,अवधेश तिवारी,नवीन सरोज, सिद्धार्थ सरोज,शीतला प्रसाद तिवारी, रजनीश कुमार मिश्रा,अंकुर सिंह,तनुज कुमार शर्मा,अंजनी कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह,अनुराग,विकास मिश्रा, सचिन यादव,योगेश कुमार द्विवेदी,पवन सिंह,अभिनव मिश्र,संजय तिवारी,संजय उपाध्याय,सचिन यादव,प्रवीन पाण्डेय,अजीत कुमार यादव सहित रक्तदानियों ने रक्तदान कर महादानी बने। इस अवसर पर विकास मिश्रा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा “पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर इससे बड़ी श्रद्धांजलि और कुछ नहीं हो सकती कि हम किसी का जीवन बचाने में सहभागी बनें। शिविर मे सीएचसी अधीक्षक डॉ आर सी यादव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ संजय सिंह, डॉ रविन्द्र यादव ब्लड बैंक कॉउंसलर डॉ अनुराग पाण्डेय सहित आदित्य मिश्र , सनी मिश्र, उदय शुक्ला, विमल शुक्ला तमाम समाजसेवी शामिल रहे।चिकित्सा टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके इस जज्बे की सराहना की गई।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!