ट्रंप ने जेलेंस्की को दी समझौता रद्द करने की धमकी;

शुक्रवार को ओवल ऑफिस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच तीखी बहस छिड़ गई. ट्रंप और जेलेंस्की के साथ-साथ US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की आवाज भी तेज हो गई. ट्रंप ने तल्ख लहजे में कहा, आप वास्तव में अभी अच्छी स्थिति में नहीं हैं. ट्रंप ने कहा, आप लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है

डोनाल्ड ट्रंप ने तेज आवाज में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को डांट लगाई। साथ ही कहा कि आप लाखों लोगों के जीवन के साथ जुआ खेल रहे हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध को निमंत्रण दे रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि जो आप कर रहे हैं, वह देश के लिए बहुत अपमानजनक है। अमेरिका आपके समर्थन के लिए बहुत कुछ कर चुका है।

 यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। यहां दोनों नेताओं ने यूक्रेन में वर्षों से चल रहे युद्ध में संभावित संघर्ष विराम की चल रही बातचीत के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खनिज सौदे पर चर्चा की।

ट्रंप कई बार दिखा चुके हैं सख्त तेवर

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को सख्त तेवर दिखाए हैं और जेलेंस्की को तानाशाह तक कह दिया। वही यह बैठक रूस के साथ युद्ध शुरू करने के लिए उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद बढ़े तनाव के बीच हुई है।

यूक्रेन को रूस के साथ संघर्ष विराम में समझौता करना होगा- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और युद्ध के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को व्हाइट हाउस में जैसे ही वार्ता शुरू हुई तो जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप से आग्रह किया कि हमारे क्षेत्र पर रूस के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। लेकिन ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया कि रूस के साथ युद्धविराम में यूक्रेन को समझौता करना होगा।

Related Posts

अमेरिका-ईरान युद्ध होने वाला है क्या खत्म? ट्रंप का बयान क्या लंबी जंग की रणनीति का है हिस्सा, जानिए क्या बोले एक्सपर्ट

दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दिए संकेत, कि अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य कार्यवाही को समेटने पर विचार कर कर रहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने…

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने NATO से जताई नाराजगी: कागजी शेर, जंग में साथ नहीं दिया इसे याद रखेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!