नवनियुक्त उप जिला कलेक्टर मोहित कासनीया का साफा पहनाकर हुआ स्वागत 

आज भीनमाल के नवनियुक्त उप जिला कलेक्टर मोहित कासनीया (IAS) का खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष पारस मोदी के नेतृत्व में व्यापारियों ने साफा पहनाकर स्वागत किया। IAS ने व्यापारीबंधुओं से शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

व्यापारियों ने बतायी समस्या 

  • व्यापारियों ने शहर के महावीर चौराया पर जर्जर विद्युत पोल बदलने की मांग की।
  • शहर के चार रास्ते से खारी रोड पर बंद स्ट्रीट लाइटे शुरू करवाने की मांग की।
  • शहर के गायत्री गौशाला से क्षेमकरी माताजी मंदिर तक बंद स्ट्रीट लाइट शुरू करवाने की माँग की।

इस अवसर सयुंक्त व्यापार महासंघ उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह भूतेल, खाद्य व्यापार संघ सचिव सरदाराराम सांखला, संयुक्त व्यापार संघ सचिव नरेश सुखाड़िया, सयुंक्त व्यापार महासंघ प्रवक्ता देवेन्द्र भंडारी, नरपत लंगर, ओटमल जैन, प्रवीणसिंह राव आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।

-रतन सिंह राजपुरोहित 

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!