नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को मची भगदड़ में 18 लोगों की हुई दर्दनाक। मामले में अब तक जाँच रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन रेलवे ने मामले को लेकर अपना एक फरमान जरूर जारी कर दिया है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को जारी किया नोटिस। X को नोटिस जारी कर भारतीय रेल मंत्रालय ने 288 वीडियोज लिंक हटाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने 17 फरवरी को यह नोटिस भेजा था और X को 36 घंटे में हादसे से जुडे सभी वीडियो लिंक हटाने का निर्देश दिया था।
मंत्रालय के नोटिस में कहा गया कि यह नैतिकता के खिलाफ तो है ही, साथ ही X के कंटेंट पॉलिसी के भी खिलाफ है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने से कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। अभी ट्रेनों में भारी भीड़ है, इसे देखते हुए रेलवे के ऑपरेशन को प्रभावित कर सकती है।








