PMCH में पूर्व भाजपा नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप की पिटाई का आरोप जूनियर डॉक्टरों पर लगा। 3 घंटे तक जूनियर डॉक्टरों पे बंधक बनाकर रखने का आरोप। पूर्व भाजपा नेता और मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप की सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आईजूनियर डॉक्टरों के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और जमकर पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक मनीष कश्यप सोमवार दोपहर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किसी मरीज की पैरवी करने के लिए पहुँचे थे और इस दौरान वह वहाँ पर काम करने वाली एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ उलझ गए जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान मनीष कश्यप इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रांगण में वीडियो बनाने लगे जिसके बाद जूनियर डॉक्टर भड़क गए।








