22 मार्च शनिवार ग्राम पंचायत बावतरा में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें काफी किसानों ने भाग लिया। शाम तक तकरीबन 200 किसानों ने फार्मर रजिस्टरी करवाई। कैम्प में इसके साथ में अधिकार मित्र अमरसिंह राजपुरोहित ने विश्व जल दिवस पर किसानों को जल का महत्व बताया। इस मौके पर सरपंच पारसमल राजपुरोहित पटवारी महेंद्र सिंह चम्पावत जसाराम भोला, राम डायालाल, शैतान सिंह, ताराचंद राजपुरोहित, विजय सिंह, ईश्वर सिंह आदि किसान मौजूद थे।






