महाकुंभ में सोमवार को एक और हादसा, श्रद्धालुओं से भरा हीलियम गैस हॉट एयर बैलून फटा

प्रयागराज: महाकुंभ में हुआ एक और बड़ा हादसा। सोमवार को हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फटा, जिससे बैलून की बास्केट में सवार 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से  जख्मी हो गए हैं। इनमें से एक श्रद्धालु की हालत नाजुक, घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

ये हादसा महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर 20 के अखाड़ा मार्ग के पास हुआ है, जहां सोमवार को बसंत पंचमी के स्नान पर्व के दौरान दोपहर के वक्त हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फट गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब हीलियम गैस भरने के बाद बैलून जमीन से उड़ रहा था तभी धमाके की आवाज के साथ बैलून फट गया। जिससे बास्केट में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

श्रद्धालुओं से भरा हीलियम गैस हॉट एयर बैलून फटा
गनीमत यह रही की हॉट एयर बैलून उड़ने से पहले ही फटा था अगर ये हादसा ऊंचाई पर होता तो घटना और बड़ी हो सकती थी। घटना के बाद तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से महाकुंभ के उप केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे में बास्केट में सवार 27 साल के प्रदीप, 13 साल के अमन, 16 साल के निखिल, 50 साल के मयंक, 32 साल के ललित और 25 साल के शुभम जख्मी हो गए हैं। इनमें से प्रदीप और निखिल ऋषिकेश के रहने वाले हैं जबकि अमन हरिद्वार, ललित मध्य प्रदेश के खरगोन से, शुभम इंदौर से और मयंक प्रयागराज के रहने वाले हैं। इससे पहले मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 लोगों की जान चली गई थी। 

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!