मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत, परिवारवाद और झूठ पर लगा पूर्ण विराम: सीएम योगी 

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के आए परिणाम में सपा के अवधेश प्रसाद ने न सिर्फ बीजेपी को झटका दिया था बल्कि देश को भी चौंका दिया था। उन्होंने हिंदुत्व की सबसे बड़ी प्रयोगशाला अयोध्या की फ़ैजाबाद सीट से बीजेपी के लल्लू सिंह 54567 मतों से हराकर विपक्ष को सबसे बड़ी ख़ुशी दी थी। उनकी जीत को समाजवादी पार्टी और विपक्ष ने सेकुलरिज्म की जीत करार देते हुए कहा था कि मथुरा ना काशी, सिर्फ अवधेश पासी। अब अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी ने सारा हिसाब बराबर कर लिया है। बीजेपी ने न सिर्फ मिल्कीपुर सीट पर बड़ी जीत हासिल की है बल्कि यह भी संदेश दे दिया है कि समाजवादी पार्टी की जीत महज एक तुक्का थी। 

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने सपा के प्रत्याशी और अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 60 हजार से अधिक वोटों से हराकर सूद समेत हिसाब बराबर किया। बीजेपी ने न सिर्फ हिसाब बराबर किया बल्कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के दाग भी धो डाले। लोकसभा चुनाव 2024 में फ़ैजाबाद सीट से बीजेपी के हार की गूँज प्रदेश ही नहीं देश विदेश तक गूंजी थी। यहाँ तक कि सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हुई थी लेकिन बीजेपी ने मिल्कीपुर सीट पर जीत हासिल कर हार के बदला ले लिया।

लोकसभा चुनाव से लिया सबक और रणनीति बनाई

जानकारों के मुताबिक सपा की तरफ से कई गलतियां हुई, चाहे वो प्रत्याशी को लेकर हो या अति उत्साह। वहीं बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए अपनी रणनीति बनाई। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सांसद लल्लू सिंह के खिलाफ फीडबैक ठीक नहीं मिला था, बावजूद इसके बीजेपी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। परिणाम ये रहा कि राम मंदिर और विकास के बावजूद पार्टी इस सीट को हार गई लेकिन उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी रणनीति बदलते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर भरोसा किया और एक कार्यकर्ता को मैदान में उतारा। जिसके फल स्वरूप चंद्रभानु पासवान ने अजीत प्रसाद को भारी मतों से परास्त किया।

परिवारवाद और झूठ पर लगा पूर्ण विराम 

उधर सीएम योगी ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में जनता ने सपा के परिवारवाद और झूठ पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि 61 हजार से अधिक मतों से बीजेपी के चन्द्रभानु पासवान की जीत बताती है कि सपा के झूठ और प्रोपोगंडा पर जनता ने करारा प्रहार किया है। जनता ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है और सरकार इस पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

Related Posts

पहलगाम हमले का 1 साल: बैसरन घाटी की वो खूनी दोपहर और आज का खौफनाक मंजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पहलगाम की वादियों में आज भी वह खौफनाक मंजर नासूर बनकर चुभ रहा है। आज ठीक एक साल हो गया है जब 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में गोलियों…

13 साल का दर्द, कोमा और सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जानिए हरीश राणा की ‘इच्छा मृत्यु’ की विस्तृत कहानी

जिंदगी और मौत के बीच 13 साल लंबा संघर्ष आखिरकार अब एक शांत अंत की ओर बढ़ रहा है। गाजियाबाद के हरीश राणा, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!