अखण्डनगर से बड़ी खबर—सुलतानपुर सदर विधायक राजप्रसाद (राजबाबू) उपाध्याय का वाहन आज शाम लगभग 6 बजे एक वनसरोज (नीलगाय) से टकरा गया। यह हादसा मोतिगरपुर विकास क्षेत्र के मुजाहना गांव के पास, बलिया–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।जानकारी के अनुसार विधायक मोतिगरपुर से कादीपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।सौभाग्य से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की चोट की सूचना नहीं है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायज़ा लिया। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।






