अनुराग बालिका इंटर कॉलेज में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

करौंदी कला, सुल्तानपुर। अनुराग बालिका इंटर कॉलेज, नारायनपुर नागनाथपुर में शनिवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों और अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को कागज पर उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता तथा देश के उज्ज्वल भविष्य में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपनी कला और विचारों के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रागिनी मिश्रा का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। वहीं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं अमर बहादुर सिंह, प्रतिभा सिंह, सावित्री एवं विवेक ने छात्राओं की तैयारी एवं प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहायक मोनू ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया।विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!