अमेरिका ने ‘द रेज़िस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ घोषित कर दिया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, “लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के फ्रंट टीआरएफ ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली थी. इसमें 26 नागरिकों की मौत हुई।””यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर हुआ सबसे घातक हमला था, जिसे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) ने अंजाम दिया था, टीआरएफ ने भी भारतीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें सबसे हालिया हमला 2024 में हुआ।”विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सात मई को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान टीआरएफ़ को पहलगाम हमले का ज़िम्मेदार ठहराया था। मिसरी ने कहा, “खुद को द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ़) कहने वाले एक ग्रुप ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है. यह समूह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा है।”

Related Posts

पश्चिम एशिया में भड़का महायुद्ध: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीधे टकराव से दुनिया भर में ऊर्जा संकट की आहट

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के तहत एक व्यापक और चौंकाने वाले सैन्य अभियान की शुरुआत की। इस…

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा: ‘सरेंडर करने वाला है ईरान’

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का 14वां दिन भी बेहद तनावपूर्ण रहा। अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!