समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन 

जनपद के कादीपुर क्षेत्र में  लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ मुरली पाल थे। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज के प्रत्येक क्षेत्र में प्रेरणादाई है। अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य में न्याय व्यवस्था, आर्थिक व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए अनेक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया है। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा अहिल्याबाई के न्याय धर्म एवं सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा हथकरघा परिधान एकांकी प्रस्तुत किया गया। समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन इस बात से लोगों को अवगत कराना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। इस कार्यक्रम में सह विभाग संघ चालक डॉक्टर हृदय राम सह जिला संघ चालक दयाराम जिला कार्यवाह, शरद महेंद्र पांडे, धर्मेंद्र शर्मा, प्रशांत यादव विहिप आदि गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय ने किया।

-सत्यम गुप्ता 

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!