लखनऊ बलिया राजमार्ग पर स्थित जनपद की सीमा सूरापुर बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बाजार में नालियां जाम हो गई हैं। बरसात के दिनों में जल निकासी न होने के कारण नालियों का गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। और सड़क किनारे तालाब बन जाता है। बरसात के दिनों में बाजार का हाल बदहाल हो जाता है। प्रतिष्ठानों के सामने जमे गंदे पानी से संक्रमण बिमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।बाजार के लोगों ने बताया कि जल निकासी नहीं होने से बरसात के दिनों में लोग इस गन्दे पानी से आने जाने को मजबूर रहते हैं। जिससे संक्रमण बिमारी फैलने का खतरा बना रहता है।ग्राम पंचायत तवक्कलपुर नगरा प्रधान प्रतिनिधि बृज कुमार श्रीवास्तव व भवानीपुर प्रधान प्रतिनिधि प्रेमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि बाजार तवक्कलपुर नगरा व भवानीपुर में जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं है। जल निकासी के लिए जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत करा कर समस्या के समाधान के लिए कहा गया लेकिन किसी ने भी गम्भीरता से संज्ञान नहीं लिया।






