यूपी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसकेडी एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी के विद्यार्थियों ने 7वीं यूपी ओपन उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कई स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

आयुष्मान प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट टाइमर का सम्मान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं आर्या चौरसिया, वरुण सिंह और आर्यन चौरसिया ने भी अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

यूपी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसकेडी एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!