सहेली की अध्यतिक सुंदर होने की वजह से सहेली ने ही सहेली पर फेंका तेजाब

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानव जगत को झकझोर कर रख दिया। यह वाकया है 29/06/2025 की रात लगभग 8-10 बजे की जब एक सहेली ने खुद की सहेली पर एसिड अटैक कर दिया।पीड़िता छात्रा श्रद्धा दास उम्र लगभग 21-23 वर्ष जो कि BBA की छात्रा है जो कि अपनी सहेली आरोपी इशिता शाहू के बुलाने पर घर से बाहर आई और इशिता ने उस पर तेजाब फेंक दिया जिससे श्रद्धा का चेहरा और हाथ अन्य जगह बुरी तरह जल गया। उसके बाद श्रद्धा को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत स्थिर बताया जा रहा है किंतु अभी वह गंभीर अवस्था में है।उधर पुलिस ने सूचना पाते ही इशिता को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया और उसे BNS सेक्शन 124(2) व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न अपराधों में नामजद किया गया। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि इशिता और एक साथी ने प्रयोग के लिए दिखने वाला वाणिज्यिक पत्र पर फ़र्जी मार्क लगाकर तेजाब खरीदा था। घटना के कारण में इशिता ने पुलिस से बताया कि उसका कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वीडियो लीक हुआ था जिससे उसे श्रद्धा पर ही शक था और दूसरा कारण श्रद्धा की करियर ग्रोथ से ईर्ष्या था।इस घटना से समाज और कानून व्यस्था पर सवाल उठना तय था। इशिता ने पुलिस पूछा कि क्या श्रद्धा मर गई है अब उसे फांसी हो जाएगी?इस घटना ने जबलपुर और पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है कि अब कठोर कानून ही नहीं अपितु सामाजिक जागरूकता भी इस मुद्दे पर अत्यंत आवश्यक हो गया है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!