भीषण गर्मी में गुरुवार शाम करीब चार बजे विजेथुआ रोड़ पर स्थित केबिल में फाल्ट आने से ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति होने वाली सप्लाई बाधित हो गई। लोग पीने के लिए पानी को तरस गए।पूरी रात गर्मी और बेचैनी में रतजगा कर रात बिताई।फाल्ट केबिल बदलने के बाद शुक्रवार को करीब पांच बजे बहाल हो सकी। सूरापूर विद्युत सब स्टेशन पर कभी केबिल फाल्ट, कभी ट्रांसफार्मर के अंदर से फ्यूज कटना,कभी तार जलना कभी तार कटकर गिर जाना,हल्की आंधी आने पर ब्रेक डाउन होने जैसी समस्याओं से पावर हाउस को जूझना पड़ रहा है। कभी एक फेस में लो और हाई की समस्या बन जाती है। भीषण गर्मी में ओवरलोड हो जाने के कारण सप्लाई बंद कर रोस्टर पर कर दी जा रही है। भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जेई सुमित मंडल ने बताया कि विजेथुआ रोड़ पर शराब की दुकान के पास केबिल आपस में चिपक गई थी। इसलिए सप्लाई बंद किया गया था। केबिल दूसरी बदलने के बाद सप्लाई चालू हो सकी।






