जनपद सुल्तानपुर तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत खंड कादीपुर के नूरपुर बनकेगाव ग्राम सभा के खंड कार्यवाह हरीशचंद्र बर्मा जी के संयोजन में उनके आवास पर राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ द्वारा आयोजित होली मिलन उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक राहुल पांडेय रमन के सुर वाणी द्वारा श्री गणेश वंदना से शुरुआत किया उन्होंने होली पर अनेक सोहर अवधी गीत गाए गायन के अंत में उन्होंने होली खेले अवध रघबीरा अवध के गीत गाए जिसमें उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने पुष्प की होली एक दूसरे के साथ होली खेली इसके साथ साथ इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ हृदय नारायण सह विभाग संघचालक सुल्तानपुर ने बताया कि अब के समय होली प्रेम नहीं बल्कि हुड़दंग का हो गया इसको सुधारने की आवश्यकता है होली त्यौहार अपने सनातन धर्म की पहचान है होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, मिलन और भाईचारे का संदेश देता है अंत में खंड संघचालक कादीपुर ने मनोज सभी को हृदय से साधन्यवाद किया और समापन मंत्र के साथ सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभम सिंह शुभ जिला शारीरिक प्रमुख आर एस एस,,कुंवर मैहर नगर प्रचारक,प्रशांत यादव जिला सह संयोजक बजरंग दल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि बर्मा, रमेश चंद्र त्रिपाठी पूर्व सचिव बार एसोसिएशन ,मनोज पाण्डेय एडवोकेट पत्रकार , सुभाष चंद्र पूर्व जिला महामंत्री बीजेपी ,पारस नाथ दुबे आचार्य विद्या मंदिर ,रजनीश यादव सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।






