सुल्तानपुर जिले के मदनपुर के समीप एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बजरंग ढाबा के पास, जियो पेट्रोल टंकी के समीप धनूपुर जाने वाली सड़क पर हुई।हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मदद दी और उन्हें लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक सवार व्यक्ति का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल,मृतक महिला की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।






