शुरू हुई दिल्ली में सियासत, मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाई गई बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरे 

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा के पहले सत्र का पहला ही दिन हंगामे से भरा रहा। विधायकों की शपथ के बाद विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा का स्पीकर चुना गया। जिसके बाद नेता विपक्ष पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। आतिशी ने मुख्यमंत्री दफ्तर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। पहले तो विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने उन्हें फटकार लगाई और फिर जब हंगामा थमा नहीं तो सदन की कार्यवाही स्थगित हो कर दी गई। 

शपथ ग्रहण के बाद नेता विपक्ष पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना अपने विधायकों के साथ विधानसभा में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम रेखा गुप्ता से मिलने पहुँचीं। महिला समृद्धि योजना को लेकर हुई मुलाकात के बाद आतिशी एक नए मुद्दे के साथ बाहर निकलीं। उन्होंने दलितों और सिखों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम योगी रेखा गुप्ता के दफ्तर से अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गईं।

पूर्व सीएम आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता के स्पीकर चुने जाने के तुरंत बाद इस मुद्दे पर विधानसभा में किया जोरदार हंगामा। आम आदमी पार्टी के विधायक नारेबाजी करने लगे। स्पीकर के बार-बार शांत करने पर भी जब विधायक नहीं माने तो उन्हें सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी सड़क से सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने जारी की तस्वीरें 

पूर्व सीएम आतिशी ने मुख्यमंत्री दफ्तर की पहले और अब की तस्वीर जारी की है। एक तस्वीर में सीएम की कुर्सी पर आतिशी और उनके पीछे भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें दिख रही हैं, वहीं दूसरी में रेखा गुप्ता के पीछे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी की तस्वीरे हैं। हालांकि भाजपा सरकार की ओर से साफ किया गया है कि तस्वीरें नहीं हटाईं गईं हैं। नई तस्वीरों के साथ पुरानी तस्वीरें भी कायम हैं।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!