बाल सेवा समिति सूरापुर में बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण बरही के लिए झांकियों की साज-सज्जा शुरू

सूरापुर (पुरानी बाजार)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारहवें दिन आयोजित होने वाले बरही महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। बाल सेवा समिति सूरापुर पुरानी बाजार में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक झांकियों की साज-सज्जा की जा रही है। बच्चे भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत करने के लिए रंग-बिरंगे परिधानों और सजावट का उपयोग कर रहे हैं।कहीं माखन चोर की झलक तैयार की जा रही है तो कहीं बांसुरी बजाते नंदलाल की मनमोहक झांकी बनाई जा रही है। आयोजन स्थल पर भक्ति और उल्लास का माहौल है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि झांकियों का प्रदर्शन आज देर शाम किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!