पुणे: बस में महिला से हुए बलात्कार के बाद मुंबई पुलिस का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ अभियान अपराधियों के लिए शुरू 

महाराष्ट्र: पुणे में एक बस अड्डे पर 26 साल की महिला के साथ हुई हैवानियत के बाद मुंबई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ के तहत यह मासिक कार्रवाई शुरू की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी की रात 11 बजे से लेकर 1 मार्च की दोपहर 2:30 बजे तक पुलिस ने 207 स्थानों पर छापेमारी की। जिनमें 14 ऐसे स्थान शामिल थे जो जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े थे। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

एक रिपोर्ट के अनुसार प्राप्त जानकारी में पुलिस ने 12 भगोड़ों को गिरफ्तार किया और 54 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत कार्रवाई की। वहीं, 16 लोगों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में कार्रवाई की गई। ड्रग्स के मामले में 15 मामलों में कार्रवाई की गई और 56 लोगों के खिलाफ “संदिग्ध गतिविधियों” में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 46 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट जारी किए, जबकि 25 संदिग्धों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए, जो उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को निर्देशित करते हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 113 स्थानों पर ‘नकाबंदी’ भी की है। 6,901 दोपहिया वाहनों की जाँच की गई और 1,891 ड्राइवरों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, 70 अन्य व्यक्तियों को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ST और BEST बस डिपो के प्रबंधकों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा व रौशनी व्यवस्था को मज़बूत करने के निर्देश दिए गए। 

परिसर में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच करने इसके अलावा शहर के सबसे बड़े बस डिपो जो शिवाजी नगर गोवंडी में स्थित है, वाहन सुरक्षा उपायों को भी बढ़ाया गया है। बस स्टेशन पर महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार 37 वर्षीय दत्तात्रय गाड़े को 12 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि पुणे बलात्कार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की पूरी जाँच हो रही है ताकि न्याय सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा दो दिन पहले तक लोग यह सवाल उठा रहे थे कि उसे क्यों नहीं पकड़ा गया। वह एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे पकड़ने के लिए हमने ड्रोन का इस्तेमाल किया। उसकी स्थिति ऐसी थी कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। मैं इस बात पर दृढ़ हूँ कि ऐसी घटनाएँ कहीं भी नहीं होनी चाहिए। अब इस मामले की सही तरीके से जाँच की जा रही है। तथ्यों का खुलासा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचा रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!