मानव शर्मा सुसाइड केस में चैट ने किया बड़ा खुलासा, माँ-बाप और बहन को नहीं दे सकता तकलीफ़ 

आगरा: मानव शर्मा सुसाइड केस में सामने आया एक और चैट। आगरा टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा और उनकी पत्नी निकिता शर्मा का एक और चैट सामने आया है। जिसमें वो पत्नी से अपने परिवार को लेकर बातें कर रहे हैं। उससे पूछ रहा कि मेरे माँ बाप को क्यों परेशान कर रही हो, तुमने तो उन्हें भी नहीं छोड़ा। मैं अपने माँ-बाप और बहन को दुखी नहीं देख सकता। मैं सोचता हूँ कि ऐसा कर दूं कि माँ-बाप और बहन को दिक्कत न दूँ।

मानव शर्मा की बहन अपने भाई के इस चैट को पढ़ने के बाद से भावुक हो जाती हैं। आज मानव की बहन का जन्मदिन है। उनका कहना है कि भाई ने जन्मदिन पर मिलने का वादा किया था लेकिन उसके पहले ही वो दुनिया छोड़कर चला गया।

आखिर क्यों मानव ने की आत्महत्या?

TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने आगरा में 24 फरवरी को सुसाइड कर लिया। आगरा की डिफेंस कॉलोनी में मानव का शव फंदे से लटका मिला था। सुसाइड से पहले मानव ने वीडियो बनाया और अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किया खुलासा। मानव ने जब सुसाइड किया तब उसकी पत्नी निकिता मायके में थी।

मानव के पिता नरेंद्र शर्मा वायुसेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने निकिता, उसके माता-पिता और 2 बहनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मानव के पिता ने आरोप लगाया है की 23 फरवरी को जब मानव निकिता को उसके मायके छोड़ने के लिए गया तब निकिता के परिवार ने उसको धमकाया।

“मायके वालो ने कहा की तलाक नहीं लेने देंगे। अब तुम्हारे माँ-बाप को जेल भिजवा देंगे। वहीं सड़ोगे तुम लोग”। इसके बाद मानव डिप्रेशन में चला गया और आखिरकार उसने सुसाइड कर लिया। अब पुलिस मानव और निकिता के परिवार वालों से बयान दर्ज करवा रही है।

मानव और निकिता के बीच हुई बातचीत

मानव: मेरे माँ-बाप या मेरी बहन को मैं दिक्कत न दूँ। उनकी खुशी के लिए मैं वही करता रहा। लेकिन निक्की (निकिता), तूने उनको भी नहीं छोड़ा।

निक्की: इस टाइम हमारे और तुम्हारे पैरेंट्स को हमारे प्यार और साथ की जरूरत है।

मानव: हाँ निक्की, लेकिन मैंने तो कुछ किया ही नहीं था, मेरे पैरेंट्स को क्यों तकलीफ मिल रही है।

निक्की: थोड़ी देर बाद उनको भी समझ आ जाएगा मानव।

नहीं पता था ऐसे साथ छोड़कर चला जाएगा 

मानव की बहन आकांक्षा ने बताया कि मानव जब आगरा आ रहा था तो उससे बात हुई थी। ये तय हुआ था कि मेरे बर्थडे पर वो दिल्ली आएगा। इसके बाद वो हमारे साथ रहेगा और उसके बर्थडे पर 14 मार्च को हम सब आगरा आएँगे। यहाँ पर पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे। मगर मुझे क्या पता था कि वो मुझे एकदम अकेला छोड़कर ऐसे चला जाएगा।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!