सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत शिव शंभू जन सेवा ट्रस्ट सुल्तानपुर द्वारा लोक आस्था के पावन धाम बिजेथुआ महावीरन में ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप दुबे द्वारा भव्य सुंदर कांड व विशाल भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शिवम सिंह व उनकी टीम द्वारा दीप प्रज्वलन व भव्य सुंदर कांड का गायन किया गया। सुंदर कांड के अंत में भूपेंद्र पाठक मंडल अध्यक्ष बीजेपी द्वारा आरती किया गया।कुलदीप दुबे ने बताया कि ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को लेकर लोक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में मंगलवार के दिन ही बजरंगबली प्रभु श्रीराम से मिले थे यहा कारण है ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार के दिन सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से भगवान राम और भक्त हनुमान दोनों का आशीर्वाद मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सिंह,प्रशांत यादव पत्रकार,बृजेश सिंह चौहान, पवन सिंह पिंकू पूर्व प्रधान,उदयभान सिंह,आयुष सिंह ( निखिल), विनय उपाध्याय, संदीप दुबे,प्रमोद सिंह आनंद सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






