भारत माला हाईवे पर बेकाबू हुई स्कार्पियो पलटी, जिसमे सवार 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में स्कार्पियो सवार 7 लोग हुए घायल, घायलों को 108 एंबुलेंस व निजि वाहनों से लाया गया जिला अस्पताल। जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा है इलाज। बाड़मेर से सेहलाऊ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे सभी लोग। घायलों में दो मुस्लिम समाज के धर्मगुरु भी थे शामिल। हादसे की सूचना मिलते हीं जिला अस्पताल में उमड़ी लोगों की भीड़।
-रतनसिंह राजपुरोहित






