CBSE बोर्ड के हाइस्कूल में मुस्कान अग्रहरि ने 93.4% अंक लाकर बनी मेधावी

सेंट जेवियर्स स्कूल कादीपुर की छात्रा मुस्कान अग्रहरि जो इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम आने पर मुस्कान 93.4% अंक पाकर स्कूल में दूसरा स्थान पाने में सफल हुई है।मुस्कान के इस परिणाम से उनके परिवार जन भी खुश है। मुस्कान के पिता मुन्ना अग्रहरि से बात करने पर बताया कि मुस्कान शुरू से पढ़ने में बहुत अच्छी है, वह बहुत मेहनत और लग्न से अपनी पढ़ाई करती है। इंडिया खबर न्यूज से बात करते वक्त मुस्कान ने बताया कि वह अपने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं शिक्षकों को देती है और आगे चलकर सिविल सेवा में जा कर देश की सेवा करना चाहती है। मुस्कान ने इस लगन और मेहनत के जरिए अच्छा अंक प्राप्त करके दिखा दिया है कि पढ़ेंगे बेटियां तो बढ़ेंगी बेटियां। इंडिया खबर न्यूज मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!