बिहार: नालंदा जिले में एक दिल दहलाने वाली रहस्यमयी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बहादुरपुर गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या की गई, उसके दोनों पैरों के तलवों में लोहे की कीलें ठोंकी गई। दाहिने पैर में 5 और बाएं पैर में 4।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन उसकी उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों में हत्या को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ का मानना है कि महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई होगी और शव को पुलिस केस से बचने के लिए यहाँ फेंक दिया गया होगा।
महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों में हत्या को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई होगी और शव को पुलिस केस से बचने के लिए यहां फेंक दिया गया होगा।
हरनौत थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के थानों के माध्यम से महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के एक हाथ में पट्टी बंधी थी और उसने लाल रंग की नाइटी पहनी थी। शव की हालत को देखते हुए हत्या की कई वजहें सामने आ रही हैं, जिनमें अंधविश्वास, प्रेम-प्रसंग या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जाँच में जुटी है और उम्मीद है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठेगा।








