प्रयागराज के संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के भव्य कॉरिडोर के दूसरे चरण का कार्य होली के बाद होगा शुरू

प्रयागराज के संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में हो रहा है। पहला चरण महाकुंभ से पहले पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का काम होली के बाद शुरू होगा।प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मंदिर के दोनों ओर विशाल द्वार और ऊंची प्राचीरों से घिरा प्रांगण बनाया गया है।दूसरे चरण में मंदिर का गर्भगृह और विशाल मंडप बनेगा। इस काम को अगले दो से तीन महीने में पूरा किया जाएगा। मंदिर के शिखर और मंडप की नक्काशी लाल बलुआ पत्थर से की जाएगी। इसके लिए राजस्थान से विशेष कारीगरों को बुलाया जाएगा।महाकुंभ के स्नान पर्वों को देखते हुए दूसरे चरण का काम महाकुंभ के बाद करने का निर्णय लिया गया था। यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।संगम क्षेत्र में स्थित है बड़े हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर प्रयागराज के संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर, प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है। महाकुम्भ के दौरान मंदिर में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय ने बताया कि महाकुम्भ के दौरान प्रत्येक दिन मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम चलता रहता था।वर्तमान में सामान्य दिन में भी 5 से 10 हजार श्रद्धालु हनुमान जी का दर्शन कर रहे हैं, मंगलवार और शनिवार को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या और ज्यादा हो जाती है। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भी हनुमान जी का दर्शन और पूजन किया था।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!