सूरापुर में व्यापार मंडल के संगठनात्मक विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान अमरनाथ अग्रहरि जी को सूरापुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया, जबकि राकेश मौर्या जी को महामंत्री की और कृष्ण कन्हैया बरनवाल जी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सुल्तानपुर जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, तहसील महामंत्री विजय गिरी, जिला महामंत्री घनश्याम जायसवाल, दोस्तपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रहरि तथा जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने व्यापारियों के द्वारा प्रस्तावित नाम पर मुहर लगाकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इस नई टीम को वैधानिकता प्रदान की।नवनियुक्त अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि ने व्यापारियों के हितों के लिए संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की बात कही।कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 250 व्यापारीगण मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






