सुल्तानपुर | सूरापुर बाजार मे बुधवार को बिजली आपूर्ति समस्यायों से परेशान व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को अवगत कराया गया |व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि के नेतृत्व मे व्यापारियों ने मंत्री का स्वागत किया व्यापारियों ने बताया की कस्बे मे केवल तीन से चार घंटे बिजली मिल पा रही है |इसमें सूरापुर सब स्टेशन 5-5 एमवीए की क्षमता बढ़ाकर 10-10 एमवीए करने की मांग की गए |साथ ही बाजार का फीडर गांव के फीडर से अलग करने की और उपकेंद्रों के जार्जर तारों की बदलने की भी मांग शामिल है | उन्होंने चार सूत्रीय मांग पत्र शौंपा |व्यापारियों ने मंत्री का स्वगात विजेथुआ धाम के हनुमान जी का तैलीय चित्र एवं प्रसाद भेट कर किया | इस अवसर पर कृष्णा चौरसिया, आशुतोष सोनी, पवन सोनी,सुनील नाग, सोनू मोदनवाल, नशीम राईन, अंजनी बरनवाल, अरुण बरनवाल, रवि बरनवाल समेत कई व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे |






