जनपद सुल्तानपुर के तहसील लंभुआ क्षेत्रान्तर्गत रामदिहल सिंह पीजी कॉलेज गरये में स्व०ठाकुर रामदिहल सिंह की प्रतिमा का अनावरण संस्थापक प्रबंधक स्व0 के0डी0 सिंह के पुत्र वर्तमान प्रबंधक अजय कुमार सिंह रिटायर्ड आई ए एस के द्वारा सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर आयोजित अखंड मानस पाठ में मुख्य यजमान प्रबंधक के अनुज सेवानिवृत्त आई पी एस अजय कुमार सिंह ने पूर्णाहुति विधि विधान पूर्बक की। समारोह में उपस्थित महाविद्यालय के स्टाफ और छात्र छात्राये कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद ग्रहण किया और प्रीति भोज में सम्मलित हुए।






