बिना हाथों के भी जिलोमोल थॉमस ने पाया ड्राइविंग लाइसेंस, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ़

केरल की जिलोमोल थॉमस ने साबित कर दिया है कि सपनों की कोई सीमा नहीं। 28 वर्षीय जिलोमोल थॉमस के बचपन से ही दोनों हाथ नहीं थे, लेकिन फिर भी वो एशिया की पहली ऐसी महिला बनीं जिन्हें बिना हाथों के ड्राइविंग लाइसेंस मिला।

जिलोमोल थॉमस का बचपन से कार चलाने का सपना था। गांव करीमनूर की गलियों में घूमते हुए वे खुद को ड्राइव करते हुए कल्पना करती थीं।

2018 में जिलोमोल ने अपनी पहली कस्टम बिल्ट मारुति सिलेरियो ऑटोमेटिक कार खरीदी और उसी साल उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला। वे पैरों से ब्रेक और एक्सीलरेटर को पूरी कुशलता से कंट्रोल करती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो आनंद महिंद्रा ने भी उनके साहस की खुलकर तारीफ की।

पढ़ाई में होनहार जिलोमोल ने ग्राफिक डिजाइनिंग को अपना करियर चुना और आज वे शारीरिक रूप से दिव्यांग कलाकारों के लिए बनी स्टेट माउथ एंड फुट एसोसिएशन की फाउंडिंग मेंबर भी हैं। जिलोमोल कहती हैं कि कमजोरी नहीं, हौसला इंसान की पहचान बनाता है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!