जम्मू-कश्मीर की वादियों में सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़, 3 जवान शहीद और 5 घायल, 3 आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के राजबाग थाना के अंतर्गत जुथाना के अंबा नाल में 5 संदिग्ध आतंकियों को देखने के बाद सुबह से मुठभेड़ चल रहा है। बीच में कुछ देर के लिए मुठभेड़ बंद हुई थी। उस दौरान दोनों ओर से कोई गोलाबारी नहीं हुई। फिलहाल बड़े पैमाने कठुआ में पर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

3 जवानों शहीद और 5 घायल

जारी ऑपरेशन में अब तक पांच सुरक्षा कर्मियों के घायल होने की सूचना है, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी को कठुआ जीएमसी में दाखिल करवाया गया है, जहाँ उसका ऑपरेशन चल रहा है। वहीं दो अन्यों को जम्मू जीएमसी में भेजा गया है अन्य दो को मामूली एक चोटें आई है। जारी मुठभेड़ में दो सुरक्षा कर्मियों के शहीद होने की सूचना है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। अब्बानाल सुफैन में देखे गए पांच आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ के चलते कठुआ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि कठुआ जिले में पिछले 5 दिन से जगह-जगह संदिग्ध व आतंकियों के दल दिख रहे थे। ऐसे में किसी भी हमले की आशंका को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

5 दिन से चल रहा जारी है अभियान

बता दें कि सभी संदिग्ध आतंकवादियों को घेर लिया गया है और चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है। यह संदिग्ध आंतकवादी उज्ज दरिया से सुफैन से होकर वहाँ पहुँचे थे। यहाँ पिछले पांच दिनों से बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया रहा है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह राजबाग की घाटियों में जुथाना इलाके में जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को देखा तो गोलीबारी शुरू हो गई। माना जा रहा है कि ये आतंकवादियों की वही समूह हैं जो रविवार शाम को जिले के हीरानगर सेक्टर में मुठभेड़ के बाद भाग निकले थे।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!