सुल्तानपुर: बडौदा यूपी बैंक शाखा शहाबुद्दीनपुर के सहायक प्रबंधक शिवनारायण द्वारा प्रेम प्रसंग के मामले में उनकी पत्नी द्वारा छिड़ा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। शिवनारायण की पत्नी गुंजा रानी ने उनपे आरोप लगाया दिनांक 07/02/2025 को पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। शिवनारायण ने अपनी पत्नी पर गत दिनों प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया था। जिसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी।
इस मामले में प्राप्त सूचना के अनुसार शिवनारायण का यूपी ग्रामीण बैंक ताजुद्दीनपुर शाखा प्रबंधक गुंजा रानी के साथ शारीरिक प्रताड़ना, विवाह विच्छेद एवं अन्य मामला न्यायालय में पहले से ही लंबित है।
गुंजा रानी का आरोप है कि शिवनारायण द्वारा सुनियोजित तरीके से मानसिक प्रताड़ना एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को हनन करने की उद्देश्य से फर्जी चारित्रिक आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की बेबुनियाद कोशिश की गई। गुंजा ने अपने पति शिवनारायण के खिलाफ पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
गुंजा ने बताया कि वर्ष 2015 में शिवनारायण के साथ उनकी शादी हुई थी। कुछ दिनों तक जीवन में सब ठीक चला लेकिन कुछ वर्षों के बाद शिवनारायण के चाल चलन और व्यवहार से प्रताड़ित होने के कारण वर्ष 2023 से वो अपने पति से अलग रहने लगे। कुछ दिनों पहले गुंजा से चिढ़ कर उनके पति ने उनपे चारित्रिक दोष लगा दिया। फिलहाल महिला पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जाँच में जुटी है।
-सत्यम गुप्ता






