दिल्ली: उच्चन्यालय के जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले पर लगी आग में मिली भारी संख्या में नगदी, हुआ ट्रांसफर 

दिल्ली: उच्चन्यालय के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा अचानक तब चर्चा में आ गए जब दिल्ली स्थित उनके सरकारी बंगले में आग लगी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए पहुँची। आग पर काबू पाने के दौरान टीम को बंगले से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया। 

घटना के समय जस्टिस वर्मा दिल्ली में मौजूद नहीं थे। उनके परिवार ने ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी थी। आग बुझाने के बाद टीम ने घर में भारी मात्रा में नकदी पाई, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि यह पैसा अवैध तरीके से एकत्र किया गया हो सकता है। इस घटना के बाद उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम तुरंत हरकत में आ गया और जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर का फैसला लिया गया।

बंगले में आग लगने और भारी मात्रा में नकदी मिलने के बाद उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा की भूमिका पर सवाल उठाए और उनकी इलाहाबाद उच्चन्यालय में वापसी का सुझाव दिया। अभी केंद्र सरकार से इस ट्रांसफर पर अंतिम स्वीकृति मिलनी बाकी है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर पर केंद्र सरकार क्या निर्णय लेती है और इस मामले में आगे की जाँच कैसे आगे बढ़ती है। 

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!