सरकार द्वारा बालिकाओं को आगे बढ़ाने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5 योजना के अंतर्गत आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बहन आकृति यादव को एक दिन का विद्यालय का प्रधानाचार्य पद सौंपा गया। यह कदम न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है, बल्कि समाज में बालिकाओं की नेतृत्व क्षमता को भी सशक्त करने वाला है।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने कहा –“आज की इस पहल से बालिकाओं में नेतृत्व और जिम्मेदारी निभाने की भावना प्रबल होगी। हमें विश्वास है कि हमारी छात्राएँ समाज के हर क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य निर्मित करेंगी।”विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने आकृति यादव को इस जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि ऐसी पहल से भविष्य में और भी बालिकाएँ शिक्षा व नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगी।






