व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि की पहल पर हरकत में आया PWD विभाग, सूरापुर में क्षतिग्रस्त बोर्डों की मरम्मत शुरू

सूरापुर। सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि द्वारा सूरापुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के क्षतिग्रस्त बोर्डों की समस्या को लेकर एसडीएम कादीपुर को 1 अक्टूबर को शिकायत पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में क्षतिग्रस्त बोर्डों को दुरुस्त कराने की मांग की गई थी।व्यापार मंडल अध्यक्ष की इस पहल के बाद आज लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा क्षतिग्रस्त बोर्डों को सही कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र की समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया है।स्थानीय समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना व्यापार मंडल की सक्रियता को दर्शाता है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!