सूरापुर। किराना व्यवसायी अतुल अग्रहरि के घर में हुई चोरी।सूरापुर कस्बे में अतुल अग्रहरि की किराना की दुकान है। अतुल ने बताया कि उनका मकान विद्युत उपकेंद्र तवक्कल पुर नगरा के पास है। बृहस्पतिवार की रात वह एक मांगलिक कार्यक्रम से रात में देर से वापस आये और कस्बे में स्थित दुकान में रात में सपरिवार सो गए। सुबह लगभग 8.30 बजे जब वह बंद मकान का शटर खोल कर अन्दर प्रवेश किए तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। ऊपर देखा तो खिड़की भी टूटी थी। चोरों ने छोटे भाई अंकित की शादी में बनवाए गए जेवरात और 20000 नगदी चोर ले जा चुके थे। अतुल अग्रहरि ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।






