गुजरात: सूरत स्थित शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार की शाम को लगी आग। देखते ही देखते आग की लपटों ने मार्केट की पहली और दूसरी मंजिल को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर अफ़रातफ़री मच मची। बड़ी मुश्किल से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी से आग की घेराबंदी की और देर शाम तक आग पर काबू पा लिया। बुधवार को इस मार्केट में दोबारा आग लगी थी। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक इस मार्केट में मंगलवार की शाम को लगी आग। उस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू कर लिया था। अभी उस आग में नुकसान का आंकलन भी नहीं हो पाया था कि बुधवार की सुबह दोबारा से मार्केट में आग लग गई। इस बार आग पहले से भी ज़्यादा भीषण थी। देखते ही देखते आग ने मार्केट की पहली और दूसरी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया।
इलाके को खाली कराया गया
सूचना मिलने पर फिर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग की घेराबंदी की और आग को बुझा दिया गया है। घटना के बाद सूरत के डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि दमकल विभाग की टीमों ने मार्केट में लगी आग पर काबू पा लिया है। इस बीच किसी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। प्रभावित इलाके को खाली करा लिया गया था। उन्होंने बताया कि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इस आग में कितने का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मार्केट में टेक्सटाइल्स की 800 से अधिक दुकानें हैं।
200 से अधिक दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
इन सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है। इस मार्केट के अलावा आसपास की सभी दुकानों को भी बंद कराया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार आग बहुत भीषण थी जिसे काबू करने के लिए दमकल की 50 से अधिक गाड़ियां लगाई गई थीं। इन सभी गाडियों ने 4-5 चक्कर लगाए। वहीं आग को बुझाने के लिए करीब 200 दमकल कर्मियों को लगाया गया था। इन सभी कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल कर आग को काबू किया। इस प्रकार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ राहत एवं बचाव कार्य शाम तक जारी रहा है।
-रतन सिंह राजपुरोहित






