मंगलवार दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन सदन में शराब नीति पर पेश की गई CAG रिपोर्ट। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में रखी रिपोर्ट। एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था और इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 2000 करोड़ का घाटा हुआ। पॉलिसी कमजोर थी और लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। एक्सपर्ट पैनल ने पॉलिस में कुछ बदलाव के सुझाव दिए थे, जिन्हें तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नजरअंदाज कर दिया। इससे पहले सदन में विपक्षी पार्टी आप ने सीएम हाउस में भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरों के मुद्दे पर हंगामा किया। एलजी वीके सक्सेना जब भाषण दे रहे थे, तब आप विधायकों ने मोदी-मोदी की नारेबाजी की। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 AAP विधायकों को 3 मार्च तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया।
सदन में बाहर आने के बाद आतिशी ने कहा कि सीएम हाउस से भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरें क्यों हटाई गईं। क्या पीएम मोदी बाबा साहेब अंबेडकर से भी बड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के समय हर सरकारी दफ्तर में भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई गई थी।
शराब नीति पर CAG रिपोर्ट में ₹2002 करोड़ के घाटे की वजह
सरकार ने नॉन कंफमिंग म्युनिसिपल वार्ड्स में दुकानें खोलने की समय पर परमिशन नहीं दी। इसकी वजह से 941.53 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
ठेकेदार ने लाइसेंस सरेंडर कर दिए, लेकिन सरकार फिर से टेंडर जारी करने में असफल रही। इसकी वजह से 890.15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
कोरोना महामारी के समय ठेकेदारों को नियम के विरुद्ध जाकर छूट देने की वजह से 144 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
लोकल लाइसेंसधारकों से उचित सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं वसूलने से 27 करोड़ रुपए का घाटा हुआ।
2 दिन के लिए बढ़ा दिल्ली विधानसभा सत्र
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने विधानसभा का सत्र को 2 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब सत्र 28 फरवरी और 1 मार्च को भी चलेगा। इससे पहले सत्र 3 दिन यानी 24, 25 और 27 फरवरी तक ही चलाने की जानकारी सामने आई थी। 26 फरवरी को शिवरात्रि की वजह से छुट्टी है।








