AFG vs AUS Highlights: बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

 ऑस्ट्रेलिया ने बारिश के कारण मैच बेनतीजा होने की वजह से सेमीफाइल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल हो गई है, लेकिन उसकी नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं।

AFG vs AUS Champions Trophy Live: Afghanistan vs Australia Toss Match Scorecard Lahore Stadium Updates

ऑस्ट्रेलियाई टीम – फोटो : TwitterReactionsReactions

लाइव अपडेट

09:23 PM, 28-FEB-2025

AFG vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच बेनतीजा रहा। मैच दोबारा नहीं होने का फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ जिसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की उम्मीद धूमिल हो गई हैं, लेकिन उसका सफर आधिकारिक रूप से अभी खत्म नहीं हुआ है। अफगानिस्तान की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका की हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती है। भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम रही।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अपने पहले मैच में हराया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था और अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पूरा नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह ग्रुप चरण में तीन में से एक मैच जीता और चार अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के अब तीन-तीन अंक है और यह दोनों टीमें तालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही तो पांच अंक लेकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

अगर दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा और उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान से कम रहा तो अफगानिस्तान आगे बढ़ सकती है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट अफगानिस्तान से काफी बेहतर है और कोई चमत्कार ही अब अफगानिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट दिला सकता है। 

इससे पहले, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच रुकने तक 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 40 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्का की मदद से 59 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवा दिया था जो 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 165 रन और बनाने थे, लेकिन बारिश रुकने के बावजूद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका क्योंकि मैदान काफी गीला था। 

08:31 PM, 28-FEB-2025

AFG vs AUS Live Score: बारिश रुकी

लाहौर में बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान पर कवर्स अब भी मौजूद हैं। बाउंड्री के पास कुछ स्थान पर पानी भरा हुआ है और मैदानकर्मी इसे सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया है। बारिश के कारण मैच रुकने तक ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 40 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्का की मदद से 59 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवा दिया था जो 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 165 रन और बनाने हैं।

07:35 PM, 28-FEB-2025

AFG vs AUS Live Score: बारिश के कारण मैच रुका

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच रुकने तक 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 40 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्का की मदद से 59 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवा दिया था जो 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 165 रन और बनाने हैं। 

07:26 PM, 28-FEB-2025

AFG vs AUS Live Score: हेड का पचासा

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। हेड का यह वनडे में 17वां पचासा है। राशिद ने हेड का कैच छोड़ा था और इस बल्लेबाज ने उन्हें मिले इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया है।

07:22 PM, 28-FEB-2025

AFG vs AUS Live Score: हेड की शानदार पारी

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाड ट्रेविस हेड ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली है। हेड का कैच राशिद खान ने छोड़ दिया था और इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 90 रन है। 

06:58 PM, 28-FEB-2025

AFG vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

अजमातुल्लाह ओमरजई ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। शॉर्ट 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। शॉर्ट का कैच इसी ओवर की पहली गेंद पर छूटा था, लेकिन शॉर्ट इसका फायदा नहीं उठा सके और अपना विकेट गंवा बैठे। शॉर्ट से पहले राशिद खान ने ट्रेविस हेड का कैच छोड़ा था। 

Related Posts

हालिया मुकाबला (फरवरी 2026): दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत

इवेंट: ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 – सुपर 8 चरण स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (22 फरवरी 2026) परिणाम: दक्षिण अफ्रीका 76 रनों से जीता। मुख्य बिंदु: 2. ऐतिहासिक…

उद्घाटन मैच से पहले ग्राफिक्स में देखें सभी 10 टीमों के स्क्वॉड और संभावित-11, साथ में पूरा शेड्यूल

आईपीएल शुरू होने से पहले हम आपको सभी टीमों के स्क्वॉड, संभावित-11 (इम्पैक्ट प्लेयर को जोड़कर 12) और उस टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं… 1 of…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!