जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के शाहगंज रोड रानीपुर में एक ऐसी संस्था श्री कृष्णा क्लासेज जो अब तक सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलाने में सहायक सिद्ध हुआ है अभी हाल ही में हुई यूपी व बिहार पुलिस भर्ती प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा इसी संस्था से चयन हुआ है संस्था द्वारा चयनित छात्र व छात्राओं के स्वागत सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो को माला पहनाकर मुंह मीठा कराकरके बधाई दिया गया संस्था के डायरेक्टर ऋषि सर ने संस्था तरफ से उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दिए और सम्मान समारोह का आयोजन कर वर्तमान में संस्था में अध्ययन कर रहे अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाया।चयनित छात्रों के स्वागत सम्मान समारोह में अपने संघर्ष मय जीवन को बच्चो के साथ साझा किया और अपने विचारों को व्यक्त किया चयनित छात्र उमेश यादव ने बताया कि संघर्ष के बिना जीवन अधूरा है व चयनित छात्र शिवम बर्मा ने अपनी सफलता की कहानी को बया किया अंत में चयनित छात्र छात्राओं के मन में जो समस्यात्मक प्रश्न उठे उनके समस्याओं का समाधान किया कार्यक्रम के अंत में ऋषि सर द्वारा बच्चो को संबोधित करके उनको सही दिशा निर्देश दिया और अध्ययन के बारे में उचित सुझाव दिया संस्था में कुल ग्यारह बच्चों का चयन हुआ जिनमें श्रद्धा सिंह,शिम्पी पाण्डेय, प्रिया यादव, निष्ठा मौर्य,विवेक धुरिया,हरिकेश यादव,रवि प्रकाश,सौरभ कुमार अतुल कुमार इस समारोह कार्यक्रम में संस्था सम्मानित शिक्षक दुर्गेश सर,विशाल सर,विनय सर,अंकित सर ,कृष्णमोहन सर व प्रशांत यादव पत्रकार सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।






