नई दिल्ली: 23 मार्च रविवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, कुछ ट्रेनों के प्रस्थान में देरी होने के कारण प्लेटफार्म नंबर 12 और 13 पर भारी संख्या में यात्री एकत्र हो गए। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शिव गंगा एक्सप्रेस का प्रस्थान रात 08:05 बजे निर्धारित था, लेकिन वो 09:20 बजे रवाना हुई।
इसी तरह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का रात 09:15 बजे प्रस्थान निर्धारित था और वह पहले से ही प्लेटफार्म पर खड़ी थी। जम्मू राजधानी एक्सप्रेस का रात 09:25 बजे प्रस्थान निर्धारित था, लेकिन ये ट्रेन देरी से चल रही थी। वहीं, लखनऊ मेल का प्रस्थान रात 10:00 बजे निर्धारित था और ये ट्रेन भी लेट थी। मगध एक्सप्रेस का रात 09:05 बजे प्रस्थान निर्धारित था और उसे किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं लगाया गया था।
इसी कारण भीड़ उमड़ पड़ी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति अराजक हो गई और भगदड़ जैसा माहौल पैदा हो गई, जो महाकुंभ व्यवस्थाओं के दौरान देखी गई थी। हालाकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है और समय रहते हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाला।
एक बार फिर रेल मंत्रालय ने दी ग़लत जानकारी
इस घटना पर रेल मंत्रालय का बयान भी सामने आया है। रेल मंत्रालय ने कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी, कोई भगदड़ या भगदड़ जैसी स्थिति नहीं थी। अनारक्षित यात्रियों को होल्डिंग एरिया से ले जाने के प्रोटोकॉल का उपयोग किया जा रहा है’। एक बार फिर रेल मंत्रालय ने ग़लत जानकारी देने और अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए ऐसे बयान दिए।








